Nirbhik Nazar

ग्रामीण क्षेत्रों में महिला अपराध की रोकथाम के लिए लगेंगे CCTV कैमरे, गढ़वाल आईजी गढ़वाल  ने दिये निर्देश

देहरादून: आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने पद ग्रहण करने के बाद आज देहरादून में क्राइम मीटिंग ली. जिसमें उन्होंने अधिकारियों को अपनी प्रार्थमिकता गिनाई. इसके तहत आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा के लिएसीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं.

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने विकासनगर, डोईवाला, सहसपुर, रानीपोखरी आदि जगहों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा. सभी सीओ को समय-समय पर अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में रात में रूककर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भी निर्देशित किया गया है. बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में शमिल आरोपियों को चिन्हित करने और उनकी अवैध सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए उसके जब्तीकरण करने को कहा गया.

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया ठंड के मौसम के दौरान आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के सक्रिय होने की सम्भावना के मद्देनजर सभी राजपत्रित अधिकारियों को रात में नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए गश्त और पिकेट ड्यूटियों को चेक करेंगे. साथ ही जनपद में बाहरी प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन और इण्डस्ट्रीयल एरिया में बाहरी राज्यों से बडे वाहनों ट्रक, कन्टेनर आदी के वाहन चालकों और उनके सहायकों के भी आकस्मिक रूप से सत्यापन के निर्देश दिये गये. जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *