देहारादून:इस्तीफे की खबरों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। समर्थक लगातार त्रिवेंद्र रावत के नाम के नारे लगा रहे हैं। नारेबाजी के दौरान उनके समर्थक भावुक भी हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि राज्य के उप-मुख्यमंत्री भी मिल सकता है। सीएम के विशेष हेलिकॉप्टर से राज्यमंत्री धन सिंह रावत श्रीनगर से देहरादून पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके लिए खुद हेलिकॉप्टर भेजा है।
