Nirbhik Nazar

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, 5 की मौत, 25 घायल, सीएम धामी ने जताया दुख, किया मृतकों के परिजनों को 10 लाख देने का ऐलान

हल्द्वानी:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15 ₹25 हजार दिए जाएंगे।

भीमताल बस हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 5

भीमताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को हुए रोडवेज बस हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है. हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे, जबकि 6 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. गंभीर स्थिति को देखते हुए एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है.

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस भीमताल के सलड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं गुरुवार यानि आज सुबह 21 वर्षीय दीक्षा प्रकाश ने दम तोड़ा है, जो हल्द्वानी दमुवाढुंगा के रहने वाली थी. सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है. सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल मरीजों को ICU में रखा गया है, जिसमें 6 मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है. एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है.

उन्होंने बताया कि अभी भी करीब चार मरीजों को हालत काफी क्रिटिकल बनी है, जिनको ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है. सभी घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है. कुछ घायलों की हालत में सुधार हो रहा है. गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम भी आई है, जो आवश्यकता के अनुसार उनकी सर्जरी भी कर रही है. घायल लोगों का कहना है दिल्ली नंबर की कार को बचाने के चलते बस खाई में गिरी. हादसे में चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *