रांची ब्यूरो
रांची: आजकल शहरों मे शुद्ध हवा मे सांस लेना दूभर हो गया है, जिसका कारण गाड़ियों से निकलने वाला धुआं है, लेकिन अगर आप झारखंड के निवासी हैं तो आप को खबराने की जरूरत नहीं है क्यूंकी झारखंड के आठ शहरों की हवा को शुद्ध अब अनोखे तरीके से किया जाएगा ताकि लोग खुली हवा मे सांस ले सकें। झारखंड जिन आठ शहरों में हवा को शुद्ध करने के लिए एक्शन प्लान बनाया जायेगा इन शहरों में रांची, धनबाद, चाईबासा, रामगढ़, हजारीबाग, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज शामिल हैं। उक्त आठ शहरों में हवा शुद्ध करने के लिए केंद्र सरकार भी मदद करेगी।

एक्शन प्लान में शहरों में चलने वाले ऑटो को इलेक्ट्रिक व्हेकिल में बदलने, ई-रिक्शा के परिचालन को प्रोत्साहित करने, ई-बस चलाने तथा घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग उठाने जैसे कार्य शामिल किये जायेंगे। एक्शन प्लान तैयार करने को लेकर सेंटर फॉर एनर्जी एंड इनवॉयरमेंट (सीइइडी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूडा के निदेशक अमीत कुमार से मुलाकात की। सीइइडी की रिसर्च साइंटिस्ट प्रतिमा और प्रोग्राम अफसर अंकिता ज्योति ने एक्शन प्लान तैयार करने के लिए सहायता मांगी। उन्होंने शहरों की जीआइएस मैपिंग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। शहरों में ट्रैफिक के घनत्व से संबंधित जानकारी भी मांगी। सूडा के निदेशक ने बताया कि जमशेदपुर, रांची और धनबाद में हवा शुद्ध करने पर पहले से काम हो रहा है। उन्होंने क्लीन एयर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।