Nirbhik Nazar

कैमूर में कोरोना से 10 वीं मौत, इलाज के दौरान पटना एनएमसीएच में पैक्स अध्यक्ष ने तोड़ा दम

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां कोरोना से 10 वीं मौत हुई है। कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जिले के नुआंव प्रखंड के पंजराव पैक्स अध्यक्ष हार गए है। उन्होंने पटना एनएमसीएच में इलाज़ के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया। इसकी जनाकारी सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने दी है। बताया जाता है कि उनकी उम्र करीब 65 थी। 10 दिन पूर्व यानि 27 जुलाई को नुआंव के पीएचसी गर्रा में 30 लोगों के लिए गए कोरोना जांच में पंजराव पैक्स अध्यक्ष की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी।

वही 29 लोग नेगेटिव पाए गए थे। 65 वर्षीय पजरांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह डीलर को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें पीएचसी गर्रा लाया गया था।
जिसके बाद जांच के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया था। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुये तत्काल बेहतर इलाज़ के लिए एनएमसीएच एंबुलेंस के जरिये रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज़ के दौरान पंजराव पैक्स अध्यक्ष ने अंतिम सांस ली।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *