Nirbhik Nazar

उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत के घर पहुँचने पर पत्नी ने किया फूलों से स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट

पौड़ी: ढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तीरथ सिंह रावत अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंडल की बैठक में इसका ऐलान किया गया।  बीजेपी में कुछ दिन से चल रही अंदरुनी कलह के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब राज्य को 11 वां नया मुख्यमंत्री मिला है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के होने वाले नए मुखिया तीरथ सिंह के घर पहुंचे। जहां उनकी पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की आरती उतारी। इस दौरान तीरथ सिंह के घर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को तिलक भी लगाया। राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के घर पहुंचने पर उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने उन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया।


तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अभी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। इनके अलावा वह बीजेपी में राज्य स्तर के कई पदों पर रहे, कमेटियों का हिस्सा भी बने। बुधवार को खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने नए नेता का चुनाव किया है, जो अब उत्तराखंड की कमान संभालेगा।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *