Nirbhik Nazar

निकाय चुनाव के प्रचार में उतरे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, हरक सिंह रावत ने संभाला मोर्चा 

ऋषिकेश: कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव और वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी अभिनव सिंह को जीत दिलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ऋषिकेश पहुंचे. यहां उन्होंने शिवाजी नगर और बैराज कॉलोनी के पास दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया और लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए दीपक जाटव और अभिनव सिंह को वोट देने की अपील की.

हरक सिंह रावत ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का क्या विकास होता है. यह सब ने देख लिया है. अब लोगों को फिर कांग्रेस की याद आने लगी है. यही वजह है कि लोग भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं. आज भी शिवाजी नगर के रहने वाले भाजपाई नानक चंद गुप्ता और उनके बेटे मनोज गुप्ता ने अपनी ही पार्टी की उपेक्षाओं से त्रस्त होकर भाजपा को टाटा बाय-बाय करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अभिनव सिंह ने कहा कि बीते 5 वर्षों में क्षेत्र का विकास किस प्रकार ठप हुआ और किस परिस्थितियों में हुआ यह किसी से छिपा नहीं है. एक बार उन्हें वोट देकर जीत हासिल करने की जिम्मेदारी जनता की है. उन्होंने कहा कि पूरे 5 साल बेटा बनकर मतदाताओं की सेवा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा.

अभिनव सिंह ने कहा कि प्रचार-प्रसार में मतदाताओं से जो वादा किया गया है, वो उन पर उस पर खरा उतरेंगे. वहीं, कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव ने अपने और अभिनव सिंह के लिए प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों से वोट मांगे. दीपक जाटव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है. यह बात लोग अच्छे तरीके से समझ चुके हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *