ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। सारे कयासों को खारिज करते हुए पौड़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत को विधायक दल की बैठक में अगला मुख्यमंत्री चुना गया है सीएम पद की रेस में रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, धन सिंह रावत का नाम आगे बताया जा रहा था। सीएम पद के लिए तीरथ सिंह के नाम के ऐलान ने सभी को चौंका दिया है।

मैंने कभी सीएम बनने की कल्पना नहीं की
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुझ पर भरोसा करने के लिए लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी चीफ का धन्यवाद करता हूं। मैं पार्टी का ऐसा कार्यकर्ता हूं जो एक छोटे गांव से आता है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां पहुंचूंगा। मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा।
I thank PM, HM & party chief who trusted me, a mere party worker who comes from a small village. I'd never imagined that I'd reach here. We'll make all efforts to meet people's expectations & take forward work done in last 4 yrs: Newly appointed Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat pic.twitter.com/kxdRtYtfpN
— ANI (@ANI) March 10, 2021