ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। फिलहाल नई सरकार में किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। उत्तराखंड मे मुख्यमंत्री बनने पर तीरथ सिंह रावत को एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड़ड़ा ने शुभकामनायें दी वहीं तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम बनने की खुशी उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी मनाई जा रही है। यहां नंदन सिनेमा के पास उनकी ससुराल में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। दामाद के मुख्यमंत्री बनने की खबर पर तीरथ सिंह रावत की सास की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मंत्रोच्चारण करके अपने दामाद को शुभकामनाएं दीं।
