Nirbhik Nazar

बिहार की ज्योति के बाद बाद सोनू सूद ने झारखंड मे धनबाद की प्लेयर के लिए की ये मदद

रांची ब्यूरो

धनबाद: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के समय से ही जरूरमंदों की मदद के लिए देश भर में चर्चित हैं। जब भी किसी की फरियाद पहुंचती है तो सोनु सुध जरूर लेते हैं। अब इसी कड़ी में धनबाद की कोनिका की मदद को भी सामने आये हैं।  कोनिका और अंकित राजगढ़िया ने सोनू सूद को ट्वीट कर मदद की गुहार लगायी थी। इफल के कारण शूटिंग से वंचित हो रही धनसार कोनिका लायक को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मदद करेंगे।

राइफल के कारण खेलों से वंचित हो रही कोनिका लायक को आखिरकार फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मदद कर ही दी। धनबाद के धनसार की रहने वाली कोनिका को सोनू सूद के प्रबंधक गोविंद ने फोन कर राइफल खरीदने में मदद करने का आश्वासन दिया है। कोनिका राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। मदद को लेकर मिले इस आश्वासन से कोनिका और उनका पूरा परिवार खुश और उत्साहित है। कोनिका ने बताया कि सोनू सूद के प्रबंधक गोविंद अग्रवाल के साथ दो दौर की उनकी वार्ता हुई। कोनिका ने उन्हें बताया कि वह एक लाख रुपये लोन और 80 हजार रुपये धनबाद की लोगों की मदद से एकत्रित कर पायी है। जबकि राइफल की कीमत 2.66 लाख रुपये है। इस कारण वह रायफल का ऑडर्र नहीं दे पा रही है। गोविंद अग्रवाल ने कोनिका को पूरा भरोसा दिलाया कि रायफल की शेष राशि सोनू सूद की ओर से दी जाएगी। कोनिका रायफल का ऑर्डर दे सकती है। यह भरोसा मिलते ही कोनिका ने तत्काल रायफल का आर्डर दे दिया। यह रायफल जर्मनी की एक कंपनी सप्लाई करेगी।

इससे पहले सोनू सूद ने बिहार की ज्योति राज की मदद की थी ज्योति ने सोनू सूद से अगरबत्ती बनाने की मशीन के लिए सोनू सूद को ट्वीट करके लिखा था भैया मेरा नाम ज्योति है और मैं बिहार की रहने वाली हूं आप हर किसी की मदद कर रहे हैं मेरी भी थोड़ी मदद कर दीजिए मुझे अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक अगरबत्ती मेकिंग मशीन चाहिए ताकि मैं अपने परिवार का और अपने बच्चों का भूख मिटा सकूं”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *