ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: सूबे की सियासी गरमियाँ खत्म हो चुकी हैं और तमाम राजनीतिक उठापटक के बाद बुधवार को नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ ली। एक तरफ जहां उत्तराखंड मे नए सीएम के बनने के बाद उत्तराखंड मे लोग और बेहतर नए आयाम देखने की कल्पना रहे हैं वहीं नए सीएम भी सूबे के वरिष्ठ अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियाँ सौंप सकते हैं। इसी क्रम मे सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी मिल रही है की तेजतर्रार IAS अधिकारी अमित नेगी और शैलेश बगौली तीरथ सिंह रावत के सचिव बन सकते हैं। आपको बता दें दोनों ही अधिकारियों का शुमार उत्तराखंड के तेज तर्रार अधिकारियों मे होता है। फिलहाल शैलेश बागोली शहरी विकास सचिव भी हैं और अमित नेगी उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव सहित कई जिम्मेदारियाँ संभाले हैं।
