Nirbhik Nazar

उत्तरायणी मेले मे गंदे तरीके से रोटी बनाने के वायरल वीडियो का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, खुले मंच से दी चेतावनी

पिथौरागढ़/देहरादूनः बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में तंदूरी रोटियों को अशुद्ध करने के मामले में बागेश्वर पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान यूपी निवासी के रूप में की है. दोनों युवक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. मसूरी में चाय के बाद बागेश्वर में तंदूरी रोटी का उत्तराखंड में मामला सामने आया है. वहीं सीएम धामी ने मामले पर कड़े शब्दों में चेतावनीदी है.

उत्तराखंड निकाय चुनाव के तहत सीएम धामी शनिवार को पिथौरागढ़ में थे. इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने अपने कार्यकाल के योजनाओं और कार्यों का बखान करते हुए बागेश्वर के वीडियो का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,

गौर है कि बागेश्वर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आमिर उम्र 30 वर्ष निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश और फिरासत उम्र 25 वर्ष निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपियों के खिलाफ 196(1)/274/299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *