Nirbhik Nazar

कैमूर में मिले 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज,आंकड़ा पहुँचा 698

Loksabha Elections 2019: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, संबित पात्रा को पुरी से टिकट

भभुआ/कैमूर। कैमूर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वही पॉजिटिव मरीजों का संख्या भी बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 41 पॉजिटिव मरीज मिले। जिसके बाद कैमूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 698 पहुँच गयी है।इनमें से गुरुवार को 17 कोरोना पॉज़िटिव मरीज डिस्चार्ज किए गए।जो 41 पॉजिटिव आये इनकी जांच सदर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन व जिले के विभिन्न अस्पतालो में रैपिड एंटीजन किट से की गई। जिले के 1265 लोगों के सैंपल की जांच हुई। जिसमें 1224 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।यह जानकारी सिविल सर्जन अरुण तिवारी ने दी।

जांच के दौरान एंटीजन किट से 23, ट्रूनेट मशीन से एक तथा पटना से आई रिपोर्ट में 17 संक्रमित मिले। पॉजिटिव मरीजों में 73 को आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि 65 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए है। पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पटना एनएमसीएच व एक मरीज को गया मेडिकल कालेज भेजा गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त डाक्टरों को लगाया गया है। 

549 लोग ठीक होकर लौटे घर-  स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कैमूर जिले में कुल 17728 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसमें 16257 लोग जांच में निगेटिव मिले। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 698 पहुँच गई है। इनमें से 549 पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। जिले में 138 कोरोना के एक्टिव केस हैं। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *