Nirbhik Nazar

ताश के पत्तों की तरफ फेटी  जाएगी नौकरशाही !

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: उत्तराखंड में नए निजाम तीरथ सिंह रावत के आने के बाद जहां एक और  मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा हो रही है वहीं सचिवालय में नौकरशाहों में भी काफी हलचल देखी जा रही है सचिवालय सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरें मिल रही हैं कि नौकरशाही में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जाएगा आगामी वर्ष उत्तराखंड के लिए चुनावी वर्ष है ऐसे में नौकरशाही में फेरबदल लंबे समय से कवायद चल रही थी नए निजाम के आने के बाद मनमाफिक और योग्य अफसरों को योग्य कुर्सी पर बैठाया जाएगा कई जिलों के जिलाधिकारी और जिलों के कप्तान के बदलने की सूचना आ रही है ऐसी जानकारी मिल रही है कि अपर मुख्य सचिव अधिकारी से लेकर के प्रमुख सचिव सचिव प्रभारी सचिव तक के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा हालांकि कल शपथ ग्रहण के बाद अधिकारियों के साथ हुए बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फेरबदल के संकेत दे दिए थे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *