Nirbhik Nazar

सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुम्भ के लिए दिये ये आदेश

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने शपथ लेने के बाद ही शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने हरिद्वार कुम्भ मेले में महाशिवरात्रि के अवसर पर हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश करने के निर्देश दिए।  उन्होंने हरिद्वार कुम्भ मेले में गुरूवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने के निर्देश दिए।

बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. आगंतुक श्रद्धालु गंगा जी में सुविधापूर्वक पवित्र स्नान कर सकें। संतों का सम्मान सबसे ऊपर है।  साथ ही कुम्भ की दिव्यता और भव्यता सुनिश्चित की जाए।

शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निर्देश दिए कि हरिद्वार कुम्भ मेले में गुरूवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *