Nirbhik Nazar

हल्द्वानी मे शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट !

ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने के लिए धरातल पर काम शुरू हो गया है। हाईकोर्ट भवन के लिए हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में जमीन देखी जा रही है। इस संदर्भ में वन विभाग को शासन से 50 एकड़ जमीन देने के लिए पत्र भेजा गया है। गौलापार में भी वन विभाग हाईकोर्ट के लिए 50 एकड़ जमीन तलाश कर रहा है। शासन ने वन विभाग को इस मामले में पत्र भी भेजा है। जानकारों का कहना है कि पूर्व में आईएसबीटी के लिए मिली जमीन और इंटरनेशनल जू के बायो डायवर्सिटी पार्क का बड़ा हिस्सा इसके लिए चिह्नित किया गया है।

आपको बता दें नैनीताल में गौथिक शैली की जिस बिल्डिंग में उत्तराखंड हाईकोर्ट का संचालन होता है, वो 120 साल पहले बनाई गई थी। अब हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने की मांग उठ रही है। पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक जीवन चंद्र जोशी ने बताया, हाईकोर्ट के लिए गौलापार में जमीन को लेकर शासन ने आख्या मांगी है। इस सिलसिले में जरूरी कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बीते दिनों अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान पत्रकार वार्ता में कहा था कि हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने की स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है, इसलिए हाईकोर्ट के लिए नई जगह देखी जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *