ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: पिछले कई दिनों से चल रही उत्तराखंड मे बीजेपी का सीएम बदलने की उठापटक बुधवार को खत्म हो गई है तीरथ सिंह रावत (बीजेपी) ने बुधवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ली आपको बता दें इससे पहले उत्तराखंड मे त्रिवेन्द्र सिंह रावत (बीजेपी) सीएम थे लेकिन राजनीतिक विरोध के चलते उन्हे अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा था। उत्तराखंड मे भाजपा का नया सीएम बनना विपक्ष के गले नहीं उतार रहा है। विपक्ष लगातार ये बात भाजपा से पुच रहा है की आखिर उत्तराखंड का मुख्यमंत्री क्यों बदला गया। इसी क्रम मे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भला, लेकिन कड़क आदमी बताकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा बताये त्रिवेंद्र रावत को क्यों बदला गया? क्या उनके ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप था? या फिर वह अकर्मंडेय थे। जनता के सामने यह सच्चाई आनी चाहिये।

बुधवार को पूर्व सीएम रावत हेलीकॉप्टर से काशीपुर मे कैप्टन जगवीर सिंह रंधावा के साथ श्री दसमेश स्कूल पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाना अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया है। कहा क्या त्रिवेंद्र पर किसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप थे? क्या त्रिवेंद्र किसी की बात को नहीं सुनते थे? यह बहुत से सवाल हैं। जिनका जवाब उत्तराखंड की जनता भी जानना चाहती है। उन्होंने कहा त्रिवेंद्र भले आदमी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड में सीएम बदलने की रीत शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा उत्तराखंड पर जो अस्थिरता का दौर भाजपा ने थोपा है । उसके लिये उन्हें कभी माफ नहीं किया जायेगा। पूर्व सीएम रावत ने बार-बार सीएम बदलने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा भाजपा का डीएनए खराब है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता को जानने की अधिकार है जिस मुख्यमंत्री ने चार साल पूरे किये उसको आखिर अचानक से क्यों हटा दिया गया।