ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: उत्तराखंड मे मुख्यमंत्री के फेरबदल के बाद उत्तराखंड मे दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने निश्चित है। जिनमे से एक सीट भाजपा के तेज तर्रार विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद सल्ट सीट पर उपचुनाव अभी नहीं हुए। दूसरे सीएम के चुनाव लड़ने के लिए एक विधानसभा सीट और तीसरे लोकसभा उपचुनाव होना है। पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा से विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का सवाल नहीं बनता है और न ही वे चौबट्टाखाल सीट को छोड़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पौड़ी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगाया है।

भाजपा ने प्रदेश के किसी अपने विधायक की बजाय गढ़वाल सांसद तीर्थ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाना स्वीकार कर एक सल्ट के अलावा दो और उपचुनावों के लिए रास्ता खोल दिया है। भाजपा के तेज तर्रार विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण सल्ट सीट पर उपचुनाव अभी लंबित हैं। ऐसे में प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव से पहले तीन उपचुनावों की भूमिका बन रही है। अब सियासी गलियारे में नए मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा सीट की तलाश भी शुरू हो गई है। पार्टी नेताओं की मानें तो नए मुख्यमंत्री के लिए सीट का चयन कई समीकरणों पर निर्भर करेगा। अभी मंत्रिमंडल का गठन होना है। इसके साथ ही पार्टी को लोक सभा के लिए प्रत्याशी भी चुनना है।