Nirbhik Nazar

धामी के निमंत्रण पर आज देहरादून पहुंचेगे PM मोदी, 38 वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे शुभारंभ, सुरक्षा के किये गए पुख्ता इंतेजाम, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

देहरादून: आज से देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होने जा रहा है। नेशनल गेम्‍स का शुभारंभ करने के ल‍िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर देहरादून पहुंचेगे । प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान भी जारी कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम क‍िए हैं। पीएम मोदी के आने की टाइमि‍ंग 3 बजे है। जबक‍ि खेलों का शुभारंभ शाम 6 बजे से होगा। आपको बता दें क‍ि छह जनवरी को उत्‍तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित भी किया।  प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

कार्यक्रम के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास दो किमी का हवाई क्षेत्र को अस्थाई रेड जोन घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर किसी भी व्यक्ति को पानी की बोतल, बैग, ज्वलनशील वस्तुएं, खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

38वें राष्‍ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री के करकमलों द्वारा होगा। वहीं खेलों का समापन 14 फरवरी को हल्द्वानी में तय क‍िया गया है। बीते द‍िनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 28 जनवरी से उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। शनिवार को मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों को भी परखा था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *