Nirbhik Nazar

नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी, सीएम धामी ने गिनाये विकासकार्य, यूसीसी का भी किया जिक्र 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नेशनल गेम्स का आगाज हुआ. नेशनल गेम्स के शुभारंभ के लिए पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंचे.कार्यक्रम से पहले उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. जिसके बाद सीएम धामी ने लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में सीएम धामी ने सबसे पहले पीएम मोदी धन्यवाद ज्ञापित किया.

इसके बाद सीएम धामी ने अपने संबोधन में नेशनल गेम्स को लेकर की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही सीएम धामी ने केंद्र सरकार धन्यवाद दिया. सीएम धामी ने कहा नेशनल गेम्स में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा. इसलिए ये गेम्स ग्रीन गेम्स के तौर पर खेलें जाएंगे.

साथ ही नेशनल गेम्स में सौर ऊर्जा का आयोजन किया जाएगा. सीएम धामी ने उत्तराखंड में किये जा रहे विकासकार्यों के बारे में भी जानकारी भी दी. साथ ही सीएम धामी ने यूसीसी का भी जिक्र किया.

बता दें आज से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो गई है. उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 9545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस पूरे इवेंट की बात करें तो इसमें खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग हिस्सा लेंगे. उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में नेशनल गेम्स के इवेंट होंगे. इसमें देहरादून, टिहरी, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्नानी में कई गेम्स होंगे. इन सभी जगहों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *