Nirbhik Nazar

PM मोदी ने देहरादून से किया राष्ट्रीय खेल 2025 का शुभारंभ, व्यवस्थाओं को लेकर की सीएम धामी की तारीफ, धामी ने किया धन्यवाद

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपा गए। यूसीसी, नेशनल गेम, शीतकालीन यात्रा समेत प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की दिशा में किए जा रहे धामी सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। पर्यटन, ढांचागत विकास समेत हर सेक्टर में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। पिछली बार बाबा केदार की धरती से उनके मुंह से अचानक ही निकला था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने भी इस दिशा में बड़े काम किए हैं। उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता को भी लागू कर दिया है। ये एक बड़ा कदम है। धामी सरकार ने यूसीसी को लागू कर एक ऐतिहासिक काम किया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हैं। यूसीसी को उन्होंने सेक्यूलर सिविल कोड भी बताया।

कहा कि धामी सरकार ने 38 वें नेशनल गेम का भी सफल आयोजन किया है। उत्तराखंड में पहली बार इतने बड़े इवेंट का आयोजन हो रहा है। इससे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को काम मिलेगा। कहा कि उत्तराखंड सरकार के किए जा रहे कार्यों के कारण आज चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। ये सब सरकार के स्तर पर सुविधाएं बढ़ाने को लेकर किए जा रहे कार्यों के कारण मुमकिन हो पाया है। कहा कि धामी सरकार सुविधाएं बढ़ा कर राज्य के पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में भी नए कदम उठाए हैं।

अपने हर दौरे में की सीएम धामी की हौसला अफजाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी सरकार के अपने उत्तराखंड के हर दौरे में हर बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हौसला अफजाई की है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक कार्यों, फैसलों का श्रेय सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिया। उत्तराखंड के विकास को लेकर भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय हमेशा सीएम धामी को दिया। प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड को लेकर किए जा रहे सरकार के प्रयासों पर भी सीएम धामी की तारीफ की।

शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की जताई इच्छा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड उनका दूसरा घर है। उनकी भी इच्छा है कि वे शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनें। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ये इच्छा जताने से उनके शीतकालीन यात्रा पर जल्द उत्तराखंड आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच फरवरी को शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा आने की तैयारियां भी चल रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *