Nirbhik Nazar

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को बताया अपना दूसरा घर, युवाओं को दिया शीतकालीन यात्रा का न्यौता, एथलीट्स से भी की अपील

देहरादून: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में शीतकालीन यात्रा पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को दूसरा घर बताते हुए शीतकालीन यात्रा में आने की इच्छा जताई. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ लोगों को उत्तराखंड में एडवेंचर और शीतकालीन टूरिज्म का लुत्फ उठाने को कहा.

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों पर भी जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ओलंपिक से देश के टूरिज्म और आर्थिकी को बढ़ावा मिलता है. जैसे उत्तराखंड को नेशनल गेम्स से लाभ हो रहा है, वैसे ही देश को ओलंपिक से लाभ होगा. नेशनल गेम्स का आयोजन उत्तराखंड में हो रहा है. ऐसे में जो लोग उत्तराखंड आएंगे, वो राज्य के दूसरे जगहों पर भी जाएंगे. जिससे यहां के इकॉनमी पर असर देखने को मिलेगा. इससे इकॉनमी में इजाफे के साथ रोजगार के अवसर भी खुलेंगे.

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को बताया दूसरा घर

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को विकास के लिए और भी रास्ते बनाने होंगे. हमें सिर्फ चारधाम पर निर्भर नहीं रहना होगा. इसके लिए दूसरे विकल्प भी तलाशने होंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड उनका दूसरा घर है. उनकी इच्छा है कि वो भी शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखंड आएं.

उन्होंने खिलाड़ियों से उत्तराखंड में एडवेंचर के साथ शीतकालीन टूरिज्म का लुत्फ उठाने का आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और लोग यहां की संस्कृति एवं खानपान की जानकारी लेकर जाएं. उन्होंने खिलाड़ियों से किया आग्रह कि उनके मेडल में भारत को एकता और श्रेष्ठता की चमक नजर आए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *