Nirbhik Nazar

नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी में पीएम मोदी ने किया UCC का जिक्र, आसान भाषा में समझाई समान नागरिकता की परिभाषा, कहा- देश मे छाया उत्तराखंड

देहरादून: पीएम मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया. 38वें नेशनल गेम्स के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने यूसीसी को लेकर उत्तराखंड की तारीफ की. इस दौरान पीएम मोदी ने यूसीसी को लेकर विस्तार से बात की. पीएम मोदी ने कहा वे यूसीसी को सेक्यूलर सिविल कोड कहते हैं. पीएम मोदी ने इसकी वजह भी गिनाई.

यूसीसी को बताया सेक्यूलर सिविल कोड

38वें नेशनल गेम्स सेरेमनी में पीएम मोदी ने आसान भाषा में यूसीसी को समझाया. पीएम मोदी ने कहा यूसीसी बेटियों, माताओं और बहनों के गरिमापूर्म जीवन का आधार हैं. यूसीसी से संविधान का भावना मजबूत होगी. पीएम मोदी किसी से भेदभाव नहीं ये यूनिफॉर्म सिविल कोड की भावना है. पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार को इसके लिए बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नेशनल इवेंट का आयोजन हो रहा है. इससे यहां नये अवसर खुलेंगे. इसके बाद भी उत्तराखंड को विकास के लिए द्वार खोलने होंगे.

शीतकालीन चारधाम यात्रा पर पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चारधाम यात्रा को लेकर भी बात की. पीएम मोदी ने शीतकालीन चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा उन्हें खुशी है कि उत्तराखंड ,सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है. पीएम मोदी ने उत्तराखंड के अपना दूसरा घर बताया. पीएम मोदी ने देशभर के युवाओं से शीतकालीन यात्रा में आने की अपील की. साथ ही उन्होंने इसके फायदे गिनाये. साथ ही पीएम मोदी ने सभी एथलीट्स से इसका प्रचार करने के लिए कहा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *