Nirbhik Nazar

अल्मोड़ा में नेशनल गेम्स का योगासन इवेंट शुरू, खेल मंत्री ने किया शुभारंभ, एक क्लिक में पढ़िये डिटेल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है. सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा इस राष्ट्रीय खेल के इवेंट योगासन प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है. शुक्रवार को अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया. इस दौरान देश के 22 राज्यों से 171 योगासन खिलाड़ी शिरकत करने पहुंच गए हैं.

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में योगासन प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या ने
देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से भी परिचित होने की अपील की. खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा यहां का प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे, सभी खिलाड़ियों को वहां जाना चाहिए. खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा हर दिन किसी न किसी टीम को अधिकारी इस मंदिर के दर्शन कराएं. उन्होंने खिलाड़ियों से गोल्ज्यू देवता के मंदिर के दर्शन करने की अपील भी की.

खेल मंत्री ने कहा अल्मोड़ा में योगासन की प्रतियोगिता होना सांस्कृतिक नगरी के लिए गौरव की बात है. खेल मंत्री ने कहा उत्तराखंड योगासन की जन्म भूमि है इसलिए हम अपने प्रदेश की टीम से योगासन में कुछ अतिरिक्त अपेक्षाएं रखते हैं. उन्होंने कहा यह हर्ष की बात है की आज अल्मोड़ा योगासन की मेजबानी कर रहा है. योगासन नेशनल गेम्स का एक महत्वपूर्ण इवेंट है. इसकी शुरुआत सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा जो एक पहाड़ी जिला से होना आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है.उन्होंने कहा आज अल्मोड़ा में 22 राज्यों के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं. उन्हें इस सांस्कृतिक नगरी से जुड़ने का भी अवसर मिला है.

पांच चरण में पूरी होंगी प्रतियोगिताएं

योगासन प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेंगी. जिसमें 22 राज्यों के 171 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जाएंगी. जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप शामिल हैं. इन सभी श्रेणियों में कुल 66 पदक दिए जाएंगे. जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *