Nirbhik Nazar

झारखंड में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया डॉक्टरों की समस्या का समाधान

रांची ब्यूरो

रांची: झारखंड में जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। गुरुवार से ओपीडी सेवा शुरू कर दी जाएगी। 8 मार्च से 700 डॉक्टर हड़ताल पर थे। हड़ताल की वजह से अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने से सरकार के साथ-साथ आमलोगों को भी राहत मिली है। झारखंड में तीन दिन से 700 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे। गुरुवार से सामान्य दिनों की तरह ओपीडी सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर जूनियर डॉक्टरों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया। बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सचिव केके सोन को निर्देश दिया कि इनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए। स्वास्थ्य सचिव ने जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन से बातचीत कर हड़ताल को खत्म कराया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती हैं ताकि मरीजों के चेहरे पर मुस्कान आए। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया कि चिकित्सक अपने एरियर और दूसरी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, ये सरकार संवेदनशील हैं और जनहित के हर मुद्दे पर हमारी स्थिति और नीयत साफ है। उन्होंने हड़ताल समाप्त करने के लिए जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों का आभार भी व्यक्त किया।
3 साल के लंबित राशि को लेकर हड़ताल पर थे

साल 2016-2019 तक का सातवें वेतनमान की लंबित राशि का भुगतान नहीं हुआ था। पहले 1-8 मार्च तक डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। उसके बाद सचिव और रिम्स निदेशक के साथ बातचीत विफल हो गया। फिर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से राज्यभर में चिकित्सा व्यवस्था ठप हो गई थी और हजारों की संख्या में मरीज बिना इलाज के लौट रहे थे। झारखंड के सभी छह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी बंद रहने की वजह से तीन दिनों में 5-6 हजार मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

हड़ताली डॉक्टरों को लिखित आश्वासन मिला कि सातवें वेतनमान के बकाए राशि का जल्द भुगतान किया जाएगा। अप्रैल तक डॉक्टरों के बकाया एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। नेपाल हाउस में स्वास्थ्य सचिव, रिम्स डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर, रिम्स अधीक्षक और झारखंड सरकार के साथ रिम्स जेडीए की उच्च स्तरीय बातचीत के बाद फैसला लिया गया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *