Nirbhik Nazar

नेशनल गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में आएंगे गृह मंत्री अमित शाह –  CM धामी

देहरादून: मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नेशनल गेम्स में व्यवस्थाओं का जायजा लेने नेशनल गेम्स के सबसे बड़े वेन्यू महाराणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज पहुंचे. सीएम ने खिलाड़ियों से मुलाकात की. खिलाड़ियों के लिए खाना परोसा और उनके साथ भोजन भी किया. उन्होंने नेशनल गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी के बारे में भी जानकारी दी.

दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे. यहां उन्होंने नेशनल गेम्स के वेन्यू, वहां की खान-पान की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया. सीएम ने खिलाड़ियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की. उनके साथ भोजन भी किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

नेशनल गेम्स में आए खिलाड़ियों संग सीएम ने किया भोजन

दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटते समय सीएम धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अचानक स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंच गए. गेट पर खेल विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें निर्माण कार्यों की जानकारी दी. इसके बाद सीएम खिलाड़ियों के लिए बनी मेस में पहुंचे. यहां विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी भोजन कर रहे थे. धामी ने अधिकारियों से खाने का मैन्यू पूछा. खिलाड़ियों से इसकी गुणवत्ता की जानकारी ली.

सीएम धामी ने शूटिंग की बारीकिंयां जानीं

मुख्यमंत्री ने पहाड़ी भट्ट (सोयाबीन) की दाल के साथ चावल लिए और बैठकर झारखंड और असम के खिलाड़ियों के साथ भोजन किया. खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड में खाने और रहने की बेहतर सुविधा मिल रही है. सीएम धामी यहां से त्रिशूल शूटिंग रेंज पहुंचे और विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 50 मीटर एयर राइफल के इवेंट में राइफल शूटिंग की बारीकियां जानीं.

नेशनल गेम के क्लोजिंग सेरेमनी में आएंगे अमित शाह

सीएम धामी ने कहा कि खिलाड़ी उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं, यही उनकी कोशिश है. खिलाड़ी यहां मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं. राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के हल्द्वानी में होने वाले समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. शाह ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

लॉन बॉल ग्राउंड पर बात की

झारखंड के खिलाड़ी दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री से स्पोर्ट्स कॉलेज में बने लॉन बॉल ग्राउंड की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैदान का भविष्य में भी रखरखाव किया जाए. उन्होंने सीएम से कहा कि देश में लॉन बॉल के ग्रासी ग्राउंड कम हैं. ऐसे में भविष्य में वो प्रैक्टिस करने के लिए उत्तराखंड आना चाहते हैं.

सोशल मीडिया पर भी करें प्रचार

शूटिंग रेंज के दौरे के दौरान डीओसी सुभाष राणा सीएम से मिले. सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से राष्ट्रीय खेलों का पूरा प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डीओसी भी खेल गतिविधियों को सोशल मीडिया पर साझा करें.

ताइक्वांडो मैच फिक्सिंग पर भी बोले सीएम

सीएम से जब ताइक्वांडो मैंचों के पदकों के लिए कथित फिक्सिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले को ओलंपिक एसोसिएशन देख रहा है. वो पूरी तरह इस मामले को हैंडल करने के लिए स्वतंत्र हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *