Nirbhik Nazar

देश मे मचा मंहगाई से हाहाकार, 14 मार्च को कांग्रेस उत्तराखंड मे घेरेगी तीरथ सरकार

ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून: इस वक़्त देश मे मंगाई अपनी चरम सीमा पर है देश मे कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो बढ़ती मंगाई से प्रभावित न हो और कोई विपक्षी दल ऐसा नहीं है जिसने मंहगाई के खिलाफ सरकार को घेरा न हो, यही हाल उत्तराखंड मे भी है विपक्षी दल लगातार सरकार को मंहगाई वाले मुद्दे पर घेर रहे हैं। पिछले दिनो पूर्व सीएम और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कंधे पर गैस सिलेन्डर रखकर और रस्सी से औटो खींचकर मंहगाई का विरोध अनोखे तरीके से किया था तो अब सूबे मे कांग्रेस मंहगाई के खिलाफ बीजेपी के नए सीएम को घेरने की फिराक मे है। प्रदेश में भाजपा की ओर से नए मुख्यमंत्री का चेहरा लाने के बाद कांग्रेस ने भी जनाक्रोश को और मुखर करने की मुहिम तेज कर दी है। इसकी शुरुआत के लिए गढ़वाल की हृदयस्थली श्रीनगर को खासतौर पर चुना गया है। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से ही सांसद हैं। 14 मार्च को महंगाई के खिलाफ आम जनता को लामबंद करने के लिए पार्टी जनाक्रोश रैली करेगी।

कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के रोष को भुनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। पेट्रोल व डीजल के साथ रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने कांग्रेस को सरकार के खिलाफ हथियार मुहैया करा दिया है। प्रमुख विपक्षी दल इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर चुका है। अब अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जनता के रोष को भुनाने के लिए रणनीतिबद्ध तैयारी की गई है। इस कड़ी में गढ़वाल मंडल के श्रीनगर क्षेत्र को चुना गया है। श्रीनगर में 14 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को कांग्रेस खासी अहमियत दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों एवं प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। पौड़ी जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। साथ में गढ़वाल के तकरीबन सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकत्र्ता रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस इस रैली के माध्यम से एक तीर से कई निशाने साधने की तैयारी में है। रैली के माध्यम से भाजपा और नए मुख्यमंत्री दोनों को संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि इस रैली के माध्यम से पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। भाजपा सरकार नए चेहरे को आगे कर अपनी चार साल की नाकामी को छिपाने की कोशिश नहीं कर सकती। सरकार के कारनामों को लगातार उजागर कर रही कांग्रेस से प्रदेश में भाजपा सरकार असहज हो चुकी है। महंगाई के साथ किसानों की ऋण माफी, बेरोजगारों को रोजगार, देवस्थानम बोर्ड और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *