Nirbhik Nazar

रात में फोन कर घर से युवक को बुला कर दी हत्या,नदी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

दुर्गावती (कैमूर)- दुर्गावती बाजार निवासी 22 वर्षीय युवक तौकीर अहमद की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी दिलनवाज अहमद ने जायजा लिया.स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.बताया जा रहा है की गुरुवार की रात्रि मे युवक को किसी ने फोन कर बुलाया.उसके बाद युवक ने घर से निकालकर मिलने चला गया. देर रात घर नहीं पहुंचा युवक तो परिजनों का बेचैनी बढ़ गया परिजनों ने युवक को रात्रि में ही खोजने लगे.परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की.लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया.शुक्रवार को दुर्गावती नदी के किनारे इंटर स्तरीय विद्यालय के पास युवक का शव मिला.

नदी के तट के किनारे शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गया घटना की जानकारी होने पर नदी के किनारे काफी संख्या में लोग पहुंच गए इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी.युवक की हत्या क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना रहा. लोगों के मुंह से तरह-तरह के बातें निकल रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से निकले युवक का शव दुर्गावती बाजार के दक्षिणी तरफ इंटर स्तरीय विद्यालय के चारदीवारी के पास नदी तट किनारे शुक्रवार को मिलते ही बाजारवासियो में हड़कंप मच गया.घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई.

युवक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गावती बाजार निवासी जमील फारुकी के पुत्र तौकीर अहमद के रूप मे की गई.युवक के शरीर में कई जगह जख्म के दाग और मुंह व कान से खून बह रहा था.घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गया. युवक का शव मिलते ही जहां परिजनों में चित्कार मच गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया.अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम को समाप्त कर दिया.वही मृत युवक के शव को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

घटना की जानकारी होने पर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने पहुंचकर मुआयना किया. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है बताया जाता है कि ताकीर अहमद काफी अच्छे युवक थे। लेकिन इनकी हत्या क्यों की गई ग्रामीणों को समझ में नहीं आ रहा। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है युवक के हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे. पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में कर भभुआ भेज दिया आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *