Nirbhik Nazar

फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में नये मरीज 23 हजार के पार

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के 23,285 नए मामले दर्ज किए गए, जिसने देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों को 1,13,08,846 पर पहुंचा दिया है। जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,09,53,303 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्ध‍ि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 117 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिसमें मरने वालों की संख्या 1,58,306 हो गई। देश में कोविड-19 का सक्रिय कैसलोड बढ़कर 1,97,237 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 15,157 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। 117 नए लोगों में महाराष्ट्र के 57, केरल के 13 और पंजाब के 18 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 158306 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 52667, तमिलनाडु से 12535, कर्नाटक से 12381, दिल्ली से 10934, पश्चिम बंगाल से 10286, उत्तर प्रदेश से 8741 और आंध्र प्रदेश से 7179 मौतें हुई हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (

ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,49,98,638 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,40,345 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।


16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कुल लोगों को 2,61,64,920 वैक्सीन की खुराक दी गई है। भारत कुछ राज्यों में स्पाइक के कारण दैनिक केसलोड में उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, छह राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में नए कोरोना वायरस मामलों में सबसे ज्‍यादा योगदान दिया है। भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *