Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मौसाम विभाग का पूर्वानुमान, राज्य में 13 मार्च तक कई जगह बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: उत्तराखंड मे मौसम एक बार फिर करवट बादल सकत है, मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है मौसम विभाग के मुताबिक 12 मार्च से अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रदेश में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। ऊचांई वाले पर्वतीय जिलों में हिमपात भी हो सकता है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रियह हुआ है। इसके कारण 12 मार्च से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक रहने का अनुमान है।

राजधानी देहरादून में आज शुक्रवार को दिन भर बादल और धूप के बीच आंख मिचौनी चलती रही। कभी कभी हल्की बूंदा बांदी भी होती रही। वहीं, आसमान में बादल छाऐं हुए हैं। उत्तराखंड में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा बागेश्वर आदि जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य में 13 मार्च तक लगातार बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं, बर्फबारी व आकाशीय बिजली गिर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी असर के कारण राज्य में आने वाले दो दिनों तक लगातार बारिश का दौर रहेगा।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *