Nirbhik Nazar

4 बार विधायक रह चुके हैं बीजेपी उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष, पढ़िये मदन का राजनीतिक सफर

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी हाईकमान में त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदन कौशिक को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कौशिक को ये जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक यह जि़म्मेदारी बंशीधर भगत संभाल रहे थे। मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक हैं। त्रिवेंद्र सरकार में वो शासकीय प्रवक्ता के साथ शहरी विकास मंत्रालय समेत कई अन्य विभागों के कैबिनेट मंत्री थे।

2002 से लगातार MLA रहे मदन कौशिक

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद से यह दूसरा बड़ा घटनाक्रम है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बेहतर तालमेल के लिए भाजपा ने मदन सिंह कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्री बनाया गया। मदन कौशिक 2002 से लगातार विधानसभा में अपनी जीत दर्ज करा रहे है। अभीतक के चार चुनाव लड़ चुके है। उत्तराखंड हरिद्वार सीट पर पिछले 18 सालों से अपना दबदबा कामय रखा है। मदन कौशिक राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं।

पहले भी मंत्री रहे हैं मदन कौशिक

मदन कौशिक का जन्म 11 जनवरी 1965 को हुआ था। उत्तराखंड बनने के बाद वे 2002 में हरिद्वार से विधायक बने। इसके बाद 2007, 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव भी हरिद्वार से जीता। कौशिक 2007 से 2012 तक पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी और रमेश पोखरियाल निशंक की सरकार में भी मंत्री रहे है। इसके बाद 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने
साथ त्रिवेंद्र सरकार में ही शासकीय प्रवक्ता भी रहे है। और अब पार्टी ने उन्हे उत्तराखंड मे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवाजा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *