Nirbhik Nazar

देहारादून के डोईवाला मे 14 मार्च को होगी किसान महापंचायत, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत होंगे शामिल

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डोईवाला में आयोजित की जाने वाली भाकियू की महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान जी जान से जुटे हुए हैं। भाकियू व कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पछवादून में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील क्षेत्रवासियों से की है।

फाइल फोटो नरेश टिकैत
फाइल फोटो नरेश टिकैत

डोईवाला में 14 मार्च को की जाने वाली भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्त्‍ताओं ने पछवादून के सभावाला, सहसपुर, ढाकी, रामपुर, शंकरपुर, सेलाकुई छरबा आदि गांवो में जनसंपर्क करके संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले होने वाली महापंचायत के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कहा सरकार कानूनों को लाकर किसानों के सामने गंभीर समस्या खड़ी करना चाहती है। सरकार का मकसद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का है। उन्होंने कहा देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान दिल्ली में लगातार धरने पर हैं, लेकिन केंद्र सरकार कृषि कानूनों को समाप्त नहीं करना नहीं चाहती। उन्होंने कहा किसानों को एकजुट होकर सरकार का मुकाबला करना है।

कार्यकत्र्ताओं ने कहा डोईवाला में आयोजित होने वाली पंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व संयुक्त किसान मोर्चा के कई अन्य नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत में शामिल होने की अपील भी की। जनसंपर्क अभियान में कम्युनिस्ट नेता कमरुद्दीन, माला गुरुंग, सुधा देवली, पूर्व प्रधान सुंदर थापा, गय्यूर अहमद, अशोक तोमर, जितेंद्र गुप्ता, शेर ङ्क्षसह, सत्यपाल आदि शामिल रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *