Nirbhik Nazar

विद्युत शक्ति उपकेंद्र में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ व हिरासत में लिए दो लोगों को छुड़ाने के लिए थाने में काटा बवाल,घेराव

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

Kaimur : कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड के उप विद्युत केंद्र गारा में ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ किया और थाने में घंटों काटा बवाल। पुलिस ने 2 लोगों को लिया हिरासत में लिया। बिजली विभाग के एसडीओ ने 10 नामजद और 50 लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया मामला । लाखों रुपए के सरकारी संपत्ति का तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने का लगाया आरोप। शटडाउन के बाद बिजली देने का आरोप लगाकर हुआ हंगामा

ग्रामीणों ने बताया तेज आंधी पानी के कारण बिजली का तार टूट कर खेत में गिर पड़ा था जिसके बाद हम लोग पावर ग्रिड पहुंचे जहां बिजली का कनेक्शन काटने के लिए कहा तो आधे घंटे के लिए शटडाउन मिला। फिर हम लोगों ने काम खत्म होते ही तुरंत पावर ग्रिड में सूचना देने की बातें कही थी। गांव में जब हम लोग तार को जोड़ ही रहे थे।

तभी अचानक पावर ग्रिड द्वारा बिजली का कनेक्शन दे दिया गया जिससे तार में करंट दौड़ने लगा और तार को जोड़ने के लिए दो लोगों को बिजली का झटका लग गया और दोनों नीचे गिर पड़े। काफी मालिश करने के बाद उनको होश आया। इस बात की शिकायत करने गर्रा स्थित पावर ग्रिड पर पहुंचे तो पुलिस वहां आकर इन दोनों को पकड़ लिया। जिसे छुड़ाने के लिए हम सभी ने थाने का घेराव किया है।

वहीं बिजली विभाग के एसडीओ बताते हैं ग्रामीणों द्वारा गलत आरोप लगाते हुए पावर ग्रिड में घुसकर कर्मियों की पिटाई की गई है, जिसमें 3 कर्मी घायल हुए हैं। लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया गया है। बिजली ग्रिड के कर्मियों द्वारा पहले भी चार पांच लोगों के खिलाफ लगातार शिकायत किया जाता था कि ग्रिड पर आकर इन लोगों द्वारा गाली गलौज किया जाता है। इस तोड़फोड़ की घटना को लेकर थाने में 10 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *