ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: हरिद्वार कुंभ मेला एक अप्रैल से ही शुरू होगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेले की अवधि में परिवर्तन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक की जानकारी देने पहुंचे मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एक सवाल के जवाब में बताया कि कुंभ की अधिसूचना एक अप्रैल से ही लागू होगी। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मेला एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक कराए जाने की योजना है। अधिसूचना जल्द ही जारी हो जाएगी।