Nirbhik Nazar

फिर आएगी तापमान में गिरावट: मौसम विभाग ने जताई उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश -बर्फबारी की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक धूप खिलने से राहत महसूस की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में दुश्वारियां भी कम हो गई हैं। गंगोत्री राजमार्ग समेत अधिकतर मुख्य मार्गों पर आवाजाही सुचारू है। हालांकि, चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग अब भी अवरुद्ध है।

मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को फिर मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं बरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।

रविवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की हवाएं भी चलती रहीं। जिससे शाम को ठिठुरन महसूस की गई। हालांक, मैदानी क्षेत्रों में पारा फिर चढ़ने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद से ही कंपकपी छूट रही है और पारा सामान्य से काफी नीचे है। पहाड़ों में दुश्वारियां भी अब कम होने लगी हैं।

बर्फबारी के चलते बंद गंगोत्री हाईवे रविवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इससे आगे भैरोंघाटी तक भी हाईवे से बर्फ हटा दी गई है। लेकिन, फिसलन के चलते हाईवे पर धराली से भैरोंघाटी तक केवल फोर-बाइ-फोर नान स्किड चेन वाले वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *