Nirbhik Nazar

भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 15 मार्च को ग्रहण करेंगे पद भार

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार 15 मार्च को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे।  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार अपराह्न 1 बजे प्रदेश मुख्यालय में विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी उपस्थित रहेंगे।

चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यकर्ताओ की परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में उपस्थिति की दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा । प्रदेश अध्यक्ष महानगर कार्यालय से रैली के साथ  नगर निगम, प्रिंसचौक, हरिद्वार रोड व फब्बारा चौक से होते हुए भाजपा मुख्यालय पहुचेंगे।  इस मार्ग पर कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं  निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का भव्य स्वागत किया जाएगा । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली से किया जाएगा ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *