Nirbhik Nazar

झारखंड मे मॉब लिंचिंग, रांची मे गाड़ी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

रांची ब्यूरो

रांची: मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला शनिवार देर रात का है बताया जा रहा है कि युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हैरान कर देने वाली यह घटना रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की है। जहां ग्रामीणों ने मुबारक नाम के युवक को शनिवार देर रात पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक का टायर और बैटरी चोरी कर भाग रहा था। इस दौरान भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मृतक ड्राइवरी का काम करता था और ब्रेड सप्लाई करने की गाड़ी चलाता था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत मुबारक की हत्या की की गई है।  परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।  घरवालों का कहना है कि मामले में जो भी दोषी हो उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इधर, मॉब लिंचिंग की इस घटना में अब तक 15 से 17 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, पूरी वारदात को एक बाइक चोरी के आरोप में अंजाम देने की बात सामने आई है। मृतक के शव के पास बाइक की रिम, बैटरी और जैक मिला था, मृतक के बड़े भाई तबारक ने बताया कि ये हत्या साजिश के तहत की गई है।

पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है,  जहां मृतक मुबारक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।  मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म भी मिले हैं। वहीं, घटना से आक्रोशित लोग अनगड़ा थाने पहुंचे जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, मामले में अनगड़ा पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है। मामले पर ग्रामीण एसपी नौसहड़ आलम ने बताया कि युवक की मौत हुई है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।  उन्होंने बताया कि पोर्स्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *