Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के विशेष लोक पर्व फूलदेई पर सीएम ने पत्नी के साथ बच्चों को दिये उपहार, गृहमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ट्वीट

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: फूलदेई उत्तराखंड का विशेष लोक पर्व है। चैत में प्रदेशभर में फूलों की चादर बिछी रहती है। बच्चे टोकरी में खेतों से फूल लेकर आते हैं और सुबह-सुबह घरों की देहरी पर रख जाते हैं। रविवार से फूलदेई की शुरुआत हो गई है । ये  त्योहार उत्तराखंडी समाज के लिए विशेष पारंपरिक महत्व रखता है। चैत की संक्रांति यानि फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। इसी को गढ़वाल में फूल संग्राद और कुमाऊं में फूलदेई पर्व कहा जाता है। जबकि, फूल डालने वाले बच्चों को फुलारी कहते हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर बच्चे फूलदेई मनाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर बच्चों ने फूलदेई के गीत और मंगल गीत गाये। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने भी बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला लोक पर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये।

देश के ग्राहमन्त्री अमित शाह ने भी फूलदेई की बधाई दी ट्वीट करते हुए उन्होने लिखा “देवभूमि की संस्कृति के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेईकी सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। नव ऊर्जा, नव उल्लास का प्रतीक वसंत ऋतु का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य लाए ऐसी कामना करता हूँ।”

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़ड़ा ने भी उत्तराखंड वासियों को बधाई दी उन्होने अपने ट्वीट मे लिखा उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व “फूलदेई” की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं। वसंत ऋतु पर प्रकृति के उल्लास की प्रतीक फूलदेई सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता लाए।”

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने भी दी फूलदेई की बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फूलदेई पर्व पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि में मनाया जाने वाला लोकपर्व फूलदेई उत्तराखंड की संस्कृति का द्योतक है। यह पर्व पहाड़ की महान संस्कृति व परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। प्रकृति से जुड़ा फूलदेई का पर्व हम सभी को प्रकृति के प्रति हमारे दायित्वों व कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *