Nirbhik Nazar

कैमूर : पृथ्वी दिवस पर एक पेड़ एक जिंदगी थीम पर मंत्री,डीएम,एसपी ने भी लगाये गए पौधे,कहा मानव जीवन के लिए वृक्ष है जरूरी

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

जीवन में एक वृक्ष लगाए जरूर और उसकी रक्षा करें
भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले में आज पर्यवारण,वन एवं जलवायु परिवर्तन की तरफ से पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक पेड़ एक जिंदगी के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भभुआ सर्किट हाउस व जिला समाहरणालय में कैमूर डीएमडॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी दिलनवाज अहमद,एवम बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद सहित कई पदाधिकारी ने शामिल होकर एक एक पौधा लगाया।

कैमूर जिले को 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। जिसे जिला प्रशासन जोर शोर से वृक्षारोपण का कार्य करा रहा है। सभी सरकारी विभागों द्वारा अपने-अपने प्रखंड, जिला और पंचायत क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। तो वहीं निजी संस्थानों द्वारा भी वृक्षारोपण के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पर्याप्त मात्रा में मनरेगा और वन विभाग से वृक्ष उपलब्ध करा दिया है ।

कैमूर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि हम लोगों ने आज तक इस कैमूर जिला में 21 लाख पौधों को लगाया है। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा काफी सहयोग किया गया है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं कि वृक्ष के प्रति सभी ने अपना दायित्व निभाया है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि जितनी संख्या में वृछ लगा है उससे कैमूर की आबो हवा निश्चित रूप से बदलेगी। मैं पूरे आवाम से अपील करता हूं जितना वृक्ष लगा है उसका रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं।

कैमूर जिले में 21 लाख पौधे अब तक लगे हैं। जिससे कांसेप्ट क्लियर है कि यह ग्रीन सिटी ग्रीन कैमूर की तरफ कदम हम लोगों ने बढ़ा दिया है । मैं सभी से आग्रह करूंगा प्रत्येक व्यक्ति अपने नाम पर एक पेड़ लगाएं। प्रत्येक साल जन्मदिन के अवसर हो या कोई ऑकेजन हो वृछ जरूर लगाएं। वृछ हर मनुष्य को अपने जीवन में वृक्ष लगाना चाहिए इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है ।

मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा कि कैमूर जिला के साथ-साथ पूरे बिहार को संदेश देना चाहते हैं कि मानव जीवन के लिए वृक्ष बहुत जरूरी है। इसलिए लोगों से अपील है कि सभी लोग वृक्ष लगाएं और उसकी रक्षा करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *