Nirbhik Nazar

बिहार के साकेत ने किया महरैल मधुबनी गांव का नाम रोशन

ब्यूरो रिपोर्ट

मधुबनी :बिहार मधुबनी के अनुमंडल झंझारपुर निवासी साकेत कुमार ठाकुर  ने jee 2021 के परीक्षा में 99.7 65 6860 परसेंटाइल अंक लाकर परीक्षा पास किया है। उन्होंने  अपने गांव परिवार ही नहीं पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया है। साकेत कुमार ठाकुर ने बताया कि इनके आदर्श उनके दादाजी हैं जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है। उनके इस कामयाबी से उनके गांव  महरैल क्षेत्र में खुशी की लहर है उनके पिता किशोर  ठाकुर ने बताया कि छात्र साकेत दिन भर में 12  घंटे मेहनत करता था । और लगन और परिश्रम के बल पर उसने यह सफलता हासिल किया है।

उसकी  इस सफलता पर मधुबनी के महरैल गांव में लोग मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं । गांव वालों ने छात्र साकेत  के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *