Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के पॉलीटेक्निक कॉलेजों मे आज से मिलेंगे ऑफलाइन आवेदन

ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी: राज्य के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में ऑफलाइन दाखिले का इंतेजार कर रहे छात्रों का इंतेजार अब खत्म हो गया है। जो छात्र पॉलीटेक्निक की परीक्षा मे सम्मलित होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं वो आज (सोमवार) से अपने नजदीकी पॉलीटेक्निक से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म खरीद कर भर सकते हैं। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि पांच मार्च से दस मई तक निर्धारित की है। इच्छुक युवाओं को परिषद की वेबसाइट www.ubter.in या www.ubtejeep.co.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। जबकि ऑफलाइन आवेदन की तिथि 15 मार्च से 30 अप्रैल तक रखी गई है।

यदि कोई युवा एक से अधिक ग्रुप के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक ग्रुप के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र राज्य के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक कॉलेजों से मिलेंगे। जिसे भरकर  30 अप्रैल तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से या खुद जमा करना होगा। आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, परीक्षा कार्यक्रम आदि की जानकारी परिषद की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *