Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे AAP स्थापित करेगी सरकार – AAP प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तरकाशी: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में यूकेडी और बसपा की तरह एक आद सीट निकालकर संतुष्ट नहीं होगी बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 मे प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड मे अपनी सरकार स्थापित करेगी।। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दस माह का समय शेष रह गया है। अब कमियां गिनने की जगह काम करने का समय है। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा के सभी 144 बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात कही। प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि संगठन चलाने के लिए कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कार्यालय और कोष होना बेहद जरूरी है।  इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की विफलताओं व दिल्ली मॉडल के प्रचार-प्रसार में जीजान से लगने का आह्वान किया।


जिले की तीन विधानसभाओं के भ्रमण के क्रम में उत्तरकाशी पहुंचे पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ पत्रकारों से वार्ता कीपार्टी नेता गणेशपुर की पूर्व प्रधान पुष्पा चौहान ने कहा कि गंगोत्री विस में पार्टी जल्द कार्यकारिणी तय कर सांगठनिक ढांचा व पार्टी गतिविधियों को मजबूत करेगी। बैठक में अरविंद पंवार को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जिला प्रभारी विचित्र राज, सेवानिवृत्त आईजी अनंतराम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र बुटोला, बुद्धि सिंह कुमाईं आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *