Nirbhik Nazar

दो दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी की लाश ऑफिस में मिली, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज!

रुड़की: दो दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी की लाश मिली है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. मामला हरिद्वार जिले के रुड़की का है. मृतक का नाम अर्जुन उम्र 30 साल पुत्र मदन पाल है, जो सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में चौकीदार के पद पर कार्यरत था.

बताया जा रहा है कि अर्जुन की बीते बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कार्यालय में ड्यूटी थी, लेकिन गुरुवार को ड्यूटी पूरी होने के बाद भी अर्जुन घर नहीं पहुंचा. उधर छुट्टी के कारण कार्यालय भी दो दिन से बंद था. इस दौरान परिजनों ने भी अर्जुन का इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. वहीं शनिवार को जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो देखा कि अर्जुन का शव कार्यालय में ही सीढियों में लटका हुआ मिला.

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी. इसी के साथ अर्जुन के परिजनों और पुलिस को भी अर्जुन की मौत की सूचना दी गई. मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने अर्जुन के परिजनों से भी पूछताछ की. उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्जुन को शराब और जुए की तल थी, जिस कारण उस पर काफी कर्जा हो रखा था. वहीं अर्जुन की मौत कैसे हुई इसका अभीतक पता नहीं लग पाया है. क्योंकि सिंचाई विभाग कार्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब हो रखा है. सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरा होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को लिखित में दे रखी है.

लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, इसीलिए ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सका है.

सुनील रमोला, पुलिस चौकी इंचार्ज

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *