Nirbhik Nazar

घाट-नंदप्रयाग सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शनकरियों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस –सीएम

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: घाट-नंदप्रयाग सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। सचिवालय में रविवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी जनहित की मांग को लेकर प्रदर्शन करना लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार है। कानून न तोड़ने वाले आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नरम रुख से सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे कई लोगों को राहत मिलेगी। इन लोगों के लिए एक बड़ी राहत यह भी है कि तीरथ सरकार ने सड़क चौड़ीकरण की मांग को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही यह मांग पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि लोगों की सड़क चौड़ीकरण की मांग को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।  चमोली जिले में घाट नंदप्रयाग सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी तो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार के गैरसैंण में बजट सत्र में व्यस्तता के बीच सियासत भी गरमा गई थी। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मजिट्रेट जांच के आदेश भी दिए थे। यह जांच अभी जारी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *