Nirbhik Nazar

तेल से भरा टैंकर पलटा,पुलिस के सामने ही ग्रामीणों में तेल लुटने की मची होड़

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

मुबारक अली दुर्गावती (कैमूर)— जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतगर्त डिङखिली बाजार के समीप रविवार को एनएच दो पर एक अनियंत्रित होकर तेल से भरा टैंकर पलट गया.हालांकि घटना में टैंकर चालक व खलासी बाल-बाल बच गए.तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली वे घर से कैन व बाल्टी लेकर तेल लूटने के लिए पहुंच गए.और मौका का फायदा उठाते हुए ग्रामीण कैलन व बाल्टी में तेल भर भर कर भागने लगे.

जानकारी के अनुसार हावड़ा से रिफाइंड तेल लोड कर टैंकर चालक हरियाणा जा रहा था. जैसे ही टैंकर दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिङखिली बाजार के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर टैंकर पलट गया.लेकिन टैंकर पलटने की सूचना जैसे ही आस-पास के गांव में फैली काफी संख्या में महिला और पुरुष गैलन व वर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और गैलन व वर्तन मे तेल भर भर घर की ओर भागने लगे.

तेल बहाने से खाई भी नाली में तब्दील हो गई.सुचना मीलने पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को तेल ले जाने से मना पुलिस करने लगी. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी मात्रा तेल गायब हो गया था.बाद मे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को खदेड़ा बड़ी मात्रा में तेल नीचे भी ढुल गया. हालांकि घटना में चालक व खलासी बार-बार बच गए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *