ब्यूरो रिपोर्ट
श्रीनगर: प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता तथा भाजपा की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर विशाल जनाक्रोश रैली व श्रीनगर में सभाओं का आयोजन किया गया | प्रीतम सिंह ने जनाक्रोश रैली हेतु प्रस्थान से पवित्र देवप्रयाग के दर्शन कर भगवान श्री राम से जन विजय की कामना करते हुए यात्रा का आरम्भ किया। जनाक्रोश रैली के दौरान सड़कों, चौराहों व हर पड़ाव पर प्रदेश को अध्यक्ष व कांग्रेस को अगाध प्रेम, स्नेह व समर्थन प्राप्त हुआ |

रामलीला मैदान तथा गोला बाजार में आयोजित विशाल सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेईमानी व बेरोजगारी को नियंत्रित करने में ना सिर्फ पूरी तरह असफल रही अपितु इनके संवर्धन में संलिप्त रही | चाहे लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रकरण हो या घोटालों की जाँच का सरकार हमेशा टालमटोल करती दिखी | भाजपा हमारे युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल रही | यही नहीं पहले से मौजूद रोजगार के असवर भी समाप्त कर दिए गए | प्रीतम सिंह ने कहा की महंगाई ने तो आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है | आज पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं | आम जनता का जीवन नारकीय होता जा रहा है |

आज उत्तराखंड हर और व्याप्त अराजकता, बेगारी, मुफलिसी, कुप्रबंधन व वादाखिलाफी से क्षुब्ध, क्रुद्ध व आक्रोशित है | जनता कांग्रेस के साथ नव व्यवस्था निर्माण करने की राह देख रहा है तथा भाजपा की उल्टी गिनती जनता ने शुरू कर दी है | प्रदेश अध्यक्ष ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों का कांग्रेस के प्रति यह सद्भाव, सहयोग व समर्थन निश्चित उत्तराखंड के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगा |रैली में प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय व श्री मनीष खंडूरी जी सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे |