Nirbhik Nazar

बाईपास कारगी चौक के पास से कूड़े का डंपिंग जोन बना मुसीबत ! स्थानीय लोगों ने लिखा नगर आयुक्त को पत्र

देहरादून: स्थानीय लोगों ने बाईपास कारगी चौक के पास से नगर निगम द्वारा कूड़े का डंपिंग जौन को हटाने के लिए दून नगर आयुक्त को पत्र लिखा है जिसमे लोगों ने नगर निगम से कूड़े का डंपिंग हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने देहरादून नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखते कहा है की ….

उपरोक्त विषयक हम सभी स्थानीय निवासी आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि नगर निगम देहरादून द्वारा बाईपास कारगी चौक से आगे कूड़े के निस्तारण हेतु एक डंपिंग जौन का स्थान निर्धारित किया गया है। लेकिन इस डंपिंग जौन से जो कि मुख्य नगर के बीच सड़क में खुले रूप में बनाया गया है यह देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास पर एक प्रश्न चिन्ह लगाता है। जहां यह नगर निगम के कार्यों पर प्रश्न चिन्ह है वहीं आमजनमानस के स्वास्थ्य के प्रति भी खिलवाड़ है क्योंकि इस स्थान के पास सभी वर्ग के लोग निवास करते हैं तथा आवागमन के समय यह डंपिंग जौन मुँह चिढ़ाता हुआ दिखाई देता है। इसी के साथ यहां पर प्रतिष्ठित विद्यालय एवं चिकित्सालय भी है। स्कूली बच्चों और मरीजों के आवागमन होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। क्योंकि डंपिंग जौन से दुर्गन्ध एवं मक्खियों का भिनभिनाना प्रत्येक समय रहता है।

जैसे कि आप विज्ञ हैं कि देहरादून शहर में गर्मी अपने चरम स्तर पर आने वाली है और बिमारियों का फैलना स्वाभाविक है जहां यह स्वास्थ्य के साथ साथ आमजनमानस को कई रूप से प्रभावित करेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि आपको व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी नहीं होगी नहीं तो ऐसा कृत्य नगर निगम के द्वारा नहीं किया जाता।

अतः हम सभी निवासी आपसे अनुरोध करते हैं कि यथाशीघ्र इस कूड़ा डंपिंग जौन को हटाने का कष्ट करेंगे जिससे आप एक कुशल प्रशासक होने का गौरव प्राप्त कर सकें। जिससे आगजनमानस के स्वास्थ्य को किसी महामारी जैसी बीमारी का सामना ना करना पड़े एवं नगर निगम देहरादून का जो स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य है वह भी सार्थक हो सके।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News