ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: आज आप नेता रवींद्र जुगरान और आप प्रवक्ता नवीन प्रिशाली ने आप प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी के पिछले चार साल की विफलता पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। आप प्रवक्ता नवीन प्रिशाली ने बताया,आगामी 18 मार्च को आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल की विफलता पर “जवाब दो ,हिसाब दो,माफी मांगो” अभियान के तहत,सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन कर इस दिन को काला दिवस के तौर पर मनाएगी । इस दिन आप के कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन करेगी जबकि 18 मार्च को ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के चार साल की विफलता पर”जवाब दो,हिसाब दो,माफी मांगो” अभियान के तहत,देहरादून में सीएम आवास का घेराव भी करेंगे जो आप अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में किया जाएगा। आप के सीएम आवास के घेराव पर आप प्रभारी दिनेश मोहनिया भी देहरादून आयेंगे और इस घेराव में शामिल होंगे ।आप कार्यकर्ता 18 तारीख को काला दिवस मनाते हुए सभी विधानसभाओं में सरकार की चार साल की विफलता को जनता तक भी पहुंचाएंगे ।

इस दौरान आप नेता रवींद्र जुग रान ने कहा ,बीजेपी ने पिछले चार सालों में जनता को सिर्फ निराश ही किया है,बेरोजगारों को सड़कों पर ला दिया जबकि मातृशक्ति पर अत्याचार,लाठीचार्ज समेत सैकड़ों कर्मचारियों को अपने हक की आवाज उठाने पर मुकदमें दर्ज करवा दिए। रवींद्र जुग रान ने कहा ,बीजेपी ने पिछले चार सालों में अराजकता,निरंकुशता , भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी पलायन जैसे मुद्दों पर नियंत्रण करने के बजाय उसको बढ़ाने का काम किया ,अगर चार साल के कार्यकाल को देखें तो बिना विजन के बीजेपी ने सरकार चलाई जिसका खामियाजा उत्तराखंड की जनता को भुगतना पड़ा। अब सरकार ने चेहरा बदल कर अपनी नाकामयाबी को छुपाने की कोशिश कर रही जिसे जनता समझ चुकी है ।आप की मांग है बीजेपी को पहले अपने चार सालों का जवाब दो, हिसाब दो और फिर जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि बीजेपी चेहरा बदल कर अपने चार सालों के पाप को नहीं धो सकती । आप नेता जुग रान ने कहा,बीजेपी ने सिर्फ सीएम का चेहरा बदला बाकी मंत्रिमंडल वही है जिसने पिछले चार सालों में प्रदेश को निराश किया है । चार साल की विफलता से कोई सीख नहीं लेते हुए बीजेपी ने केवल सीएम का चेहरा बदल कर वही पुराने लोग रखे जिन्होंने पिछले चार साल से उत्तराखंड की जनता को निराश किया है। इसलिए बीजेपी को अपने चार सालों की विफलता पर जनता से माफी मांगनी चाहिए।