Nirbhik Nazar

पिता की पांचवी पुण्यतिथि पर खटीमा पहुंचे सीएम धामी, तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- मेरे मार्गदर्शक थे पिता जी

खटीमा: सीएम धामी अपने निर्धारित प्रोग्राम के तहत खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने  तिरंगा झंडा भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की । इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का  अभिवादन किया। आपको बता दें कि आज सीएम धामी के पिता स्वर्गीय  श्री शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि है। जिनकी स्मृति में खटीमा ने  सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिक व स्थानीय लोग पहुंचे।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीडियो भी शेयर की है और लिखा है कि  पिताजी मेरे लिए मार्गदर्शक, प्रेरणा और आदर्श के सशक्त स्वरूप हैं। उनके विचार, सिद्धांत और संस्कार आज भी मुझे हर निर्णय में दिशा देते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News