मुबारक अली दुर्गावती (कैमूर)। चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र में रेंवा गांव के समीप एनएच दो पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो टक्करा गई.हादसे में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई.जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को में पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया.जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी प्रदीप मौर्या, जयपुर गांव निवासी अनुज जयसवाल, दिनेश तिवारी,रीता देवी व एक अन्य गांव के ही किसी बीमार व्यक्ति को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा कर वापस मोहनिया अपने गांव आ रहे थे।
अभी बोलेरो अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव के समीप वे पहुंचे ही थी कि नेशनल हाईवे के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक से अनियंत्रित होकर बोलेरो टकरा गई. घटना मे प्रदीप मौर्य व अनुज जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही चालक दिनेश तिवारी, रीता देवी व एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया.जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.